पुलवामा आत्मघाती हमले की पुण्य तिथि पर देश के वीर जांबाज शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

वर्ष 2019 के फरवरी महीने की 14 तारीख को देश को दहला कर रख दिया था।जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती बम धमाके में देश के 40 वीर जवान शहीद हुए व वीरगति को प्राप्त हुए थे। आज दिनांक 14 फरवरी 2021 वार रविवार को पुलवामा आत्मघाती हमले की पुण्य तिथि पर देश के वीर जांबाज शहीद जवानों की श्रद्धांजलि उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पण करके कांग्रेस कार्यालय कुशलगढ़ में मनाई गई। व नमआंखों से 2 मिनट का मौन रखकर जांबाज वीर शहीद सैनिकों की शांति प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कुशलगढ़ अध्यक्ष जयतीलाल कोवालिया,महुडा जनपद व ब्लॉक कांग्रेस कुशलगढ़ के युवा नेता विजयसिंह खड़िया, ब्लॉक कांग्रेस कुशलगढ़ युवा नेता आशीष चोपड़ा, पूर्व कुशलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा, ब्लॉक कांग्रेस कुशलगढ़ नगर महामंत्री कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश तलेसरा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार प्रजापत, यूथ कांग्रेस कुशलगढ़ नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह परमार,युवा कांग्रेस कुशलगढ़ नगर उपाध्यक्ष आसिफ भाई मकरानी,यूथ कांग्रेस कुशलगढ़ विधानसभा महासचिव राजेश भाई मीणा आदि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अरुण जोशी (कुशलगढ़)