रायबरेली:श्रमिकों की समस्याओं को निस्तारण त्वरित गति से करें: सीडीओं

जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने बचत भवन के सभागार में श्रम बन्धु की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि श्रमिकों की समस्याओं का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि सरकार से मिलने वाली श्रमिकों एवं उनके परिवारों को लाभ परक योजनाओं कल्याण कार्यक्रम जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करें। उन्होंने दुकानों/औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करते हुए श्रमिकों के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से स्थानान्तरित किये जाने सम्बन्धित चर्चा करते हुए कहा कि न्यूतम मजदूरी अधिनियम 1948 के अन्तर्गत विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में शासन द्वारा निर्धारित/पुनरीक्षित न्यूनतम मजदूरी तथा वर्ष में दो बार परिर्वनीय महगाई भत्ते का भुगतान कार्यरत श्रमिकों को कराया जाना आवश्यक है। अधिनियम में निहित प्राविधानानुसार श्रमिकों को प्रत्येक माह वेतन पर्ची दिया जाना तथा देय मजदूरी का भुगतान सम्बन्धित श्रमिकों के खाते में शीधे कराया जाना अनिवार्य है। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित कर्मकार पेंशन योजना है। जिसके लिए असंगठित क्षेत्र का श्रमिक व 18 से 40 वर्ष की आयु के मध्य हो तथा मासिक आय 15000 से अधिक न हो। इसकी जानकारी श्रमिकों को दी जाये। बैठक में सहायक श्रमायुक्त आभा श्रीवास्तव ने भी श्रम बन्धुओं को विभाग की योजनाओं के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। समाजसेवी रामूदादा ने श्रम बन्धु से सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से बताया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 डा0 राजेश कुमार प्रजापति, एडी सूचना प्रमोद कुमार, बडी संख्या में व्यापार से जुडे व श्रमिकों से जुडे जन भी उपस्थित थे।