अतिवृष्टि या वर्षा संबंधी समस्या के लिए करे इन नम्बरों पर सम्पर्क

अतिवृष्टि या वर्षा संबंधी समस्या के लिए करे इन नम्बरों पर सम्पर्क
Spread the love
मानसून अवधि के दौरान आमजन अतिवृष्टि या वर्षा के कारण किसी भी प्रकार की समस्या के लिए राज्य स्तरीय ईओसी, जयपुर जिला नियंत्राण कक्ष तथा जयपुर महानगर के तहत स्थापित नियंत्राण कक्षों में सम्पर्क कर सकते है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री जगरूप सिंह यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय ईओसी पर दूरभाष संख्या 0141-2227296 व टोल फ्री नं. 1070 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके प्रभारी अधिकारी श्री विजेन्द्र सिंह के नम्बर 9414000240 तथा 2227885 है। श्री यादव ने बताया कि जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में नियंत्राण कक्ष स्थापित है, इसके दूरभाष नं. 0141-2204475 व 2204476 है। साथ ही जयपुर जिला नियंत्राण कक्ष में टोल फ्री नं. 1077 के जरिए भी सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जयपुर महानगर के तहत तीन अन्य नियंत्राण कक्ष स्थापित है। इनमें केन्द्रीय बाढ़ नियंत्राण कक्ष, फायर स्टेशन बनीपार्क के लिए 0141-2201898, बाढ़ नियंत्राण कक्ष, फायर स्टेशन घाटगेट के लिए 0141-2615550 तथा फायर स्टेशन मानसरोवर में स्थापित बाढ़ नियंत्राण कक्ष पर 0141-2395566 के जरिए सम्पर्क किया जा सकता है।
Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!