गांधी के संदेशों से गूंजा सवाई माधोपुर

गांधी के संदेशों से गूंजा सवाई माधोपुर
Spread the love
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर बुधवार को तीन दिवसीय कार्यक्रमों का भव्य आगाज हुआ। जिला प्रशासन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की शुरूआत महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की तर्ज पर गांधी संदेश यात्राओं से हुई। पहली संदेश यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर गांधी पार्क, गुलाब बाग तक पहुंची और दूसरी संदेश यात्रा शहर के 72 सीढ़ी स्कूल से रवाना हुई और शहर की प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इन यात्राओं में हजारों की संख्या में स्कूली बालक बालिकाएं, स्काउट, गाइड, एनसीसी, युवा, आमजन, प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी एवं महिला-पुरूषों ने उत्साह के साथ भाग लिया और गांधी के संदेशों से शहर को गुंजायमान कर दिया। यात्रा का शुभारंभ कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर डॉ. एस.पी. सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अतिरिक्त कलक्टर श्री महेन्द्र लोढा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री किशोर कुमार एवं राज्य सरकार द्वारा मनोनीत महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक श्री विनोद जैन ने हरी झण्डी दिखाकर किया। यात्रा में गांधीजी के नेतृत्व में चलाये गये आन्दोलनों व संदेशों का जीवन्त प्रदर्शन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। प्रथम गांधी संदेश यात्रा सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट से रवाना होकर इन्दिरा मैदान, स्टेशन सर्किल, मुख्य बाजार, ट्रक यूनियन, जवाहर नगर होते हुए गांधी पार्क गुलाब पार्क पहुंची। इसी प्रकार दूसरी संदेश यात्रा सुबह 10 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, 72 सीढ़ी से रवाना होकर दण्डवीर बालाजी, मुख्य बाजार, प्राइवेट बस स्टैंड, हरसहाय कटला होते हुए 72 सीढ़ी स्कूल पर सम्पन्न हुई।  गांधी संदेश यात्रा में महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर केन्दि्रत झांकियां तथा महात्मा गांधी वेशधारी स्कूली विद्यार्थी आकर्षण का केन्द्र रहे। यात्रा में शामिल सैकड़ों विद्यार्थियों ने नारों के साथ ही बैनर्स व तख्तियों के माध्यम से गांधीजी के विचारों और उपदेशों का संदेश दिया। इसमें स्काउटस-गाइड्स, एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स, युवा मण्डल सदस्योंं, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों तथा शहर के विभिन्न निजी एवं सरकारी महाविद्यालयों एवं स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आमजन ने उत्साह से हिस्सा लिया। प्रथम गांधी संदेश यात्रा के गांधी पार्क, गुलाब बाग पहुंचने पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला कलक्टर डॉ. एस.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, सह संयोजक विनोद जैन ने माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा गाइडर मीना शर्मा के नेतृत्व में गांधीजी के प्रिय भजन एवं रामधुनी प्रस्तुत की गई। साथ ही समभाव को प्रदर्शित करते हुए सर्वधर्म प्रार्थना सभा प्रस्तुत की गई। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानटाउन की व्याख्याता सोनू शर्मा के निर्देशन में स्वच्छता के प्रति गांधी जी के नजरिये को प्रदर्शित करती लघु नाटिका का मंचन किया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। संदेश यात्रा में भाग लेने वाले बालक-बालिकाओं के लिए नगर परिषद के सौजन्य से अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढा, एसडीएम रघुनाथ, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, सीडीईओ रामकेश मीना, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मिथिलेश शर्मा, प्रधान सवाई माधोपुर सूरज मल बैरवा, डीपीएम राजीविका डॉ. सरोज बैरवा, सीडीपीओ प्रियंका शर्मा, एसीपी प्रदीप, प्रधानाचार्या राबाउमावि मानटाउन रेणु भास्कर सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।
Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!