आसूचना संग्रहण एवं आंतरिक सुरक्षा विषय पर व्याख्यान

आसूचना संग्रहण एवं आंतरिक सुरक्षा विषय पर व्याख्यान
Spread the love
भारतीय पुलिस सेवा के 1958 बैच के अधिकारी एवं हरियाणा के पूर्व महानिदेशक श्री आर.के हुड्डा ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में आसूचना संग्रहण एवं आन्तरिक सुरक्षा विषय पर व्याख्यान दिया। श्री हुड्डा ने अपने व्याख्यान में आसूचना संग्रहण के विभिन्न सूत्रों की विस्तार से व्याख्या की एवं इस सम्बन्ध में अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता, अखण्डता और आर्थिक प्रगति की दृष्टि से आसूचनाओं का विशेष महत्व है। सही समय पर प्राप्त आसूचनाओं से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को रोकने के साथ ही असामाजिक तत्वों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा सकती है। पूर्व महानिदेशक ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए आन्तरिक सुरक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। सुरक्षित परिवेश में ही निवेश का वातावरण बन सकता है और अधिकतम रोजगार का सृजन कर आर्थिक प्रगति की जा सकती है। उन्होंने आन्तरिक सुरक्षा में आसूचनाओं के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अतिरिक्त महानिदेशक आसूचना श्री उमेश मिश्रा ने श्री हुड्डा का स्वागत किया एवं उनके बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उल्लेखनीय है कि श्री हुड्डा जालोर, पाली तथा कोटा के पुलिस अधीक्षक रहे है। उन्होंने सेशल्स, इग्लैण्ड व इटली सहित अनेक राष्ट्रों में अपनी सेवाएं दी है तथा गत 26 वर्षो से अमेरिकी विश्वविद्यालयों में अध्यापन कर रहे है। इस अवसर पर महानिदेशक कानून व्यवस्था श्री एम.एल. लाठर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सर्वश्री के. नरसिम्हाराव, श्रीमती नीना सिंह, संजय अग्रवाल, अमृतकलश, श्रीमती मालिनी अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे। महानिरीक्षक श्री रूपिन्दर सिंघ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!