कार में बैठकर मीडिया से बात कर रहे राहुल गांधी को एक लड़के ने किया किस

कार में बैठकर मीडिया से बात कर रहे राहुल गांधी को एक लड़के ने किया किस
Spread the love

वायनाड
केरल में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। अपनी कार में बैठकर मीडिया से बात कर रहे राहुल गांधी के पास अचानक एक लड़का पहुंचा और उनको किस कर लिया। लड़के की इस हरकत के बाद राहुल गांधी मुस्‍कराने लगे। राहुल गांधी की सुरक्षा एसपीजी करती है। इस तरह से एक लड़के का उनके पास पहुंचना सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर गया। वायनाड सीट से सांसद राहुल गांधी मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे हैं। वायनाड के सेंट थॉमस चर्च में बने राहत कैंप में उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना। एक और राहत कैंप में पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि वह केरल के मुख्यमंत्री तो नहीं हैं लेकिन लोगों को उनका हक मिले यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।
आपको बताते चलें कि बारिश और बाढ़ के चलते केरल के कई जिलों के लोग राहत कैंपों में शिफ्ट हो गए हैं। मक्कियाड़ के हिल फेस स्कूल ऑडिटोरियम में बने राहत कैंप में लोगों का हालचाल जानने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं केरल का मुख्यमंत्री नहीं हूं। हम ना तो केरल की सत्ता में हैं और ना ही केंद्र में लेकिन यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आपको आपका हक दिलाऊं।
वायनाड पहुंचे राहुल गांधी पार्टी नेताओं और सहयोगियों के साथ कांजीरंगाबाद में एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय भी पी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि बाढ़ के चलते केरल में हजारों लोगों को उनके घर से विस्थापित होकर राहत कैंपों में रहना पड़ रहा है। राज्य में बाढ़ और बारिश के चलते मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है। कई लोग अपने घर से गायब भी हुए थे, इनमें से कुछ के शव बाद में बरामद किए गए थे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!