अनंत सिंह के करीबी भूषण सिंह ने बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर

अनंत सिंह के करीबी भूषण सिंह ने बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर
Spread the love

पटना
बाहूबली विधायक अनंत सिंह के करीबी भूषण सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। भूषण सिंह को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है। एके 47 बरामदगी मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर कर चुके अनंत सिंह को बेउर जेल में भेज दिया गया है। इसके बाद उनके दो करीबियों ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है। गुरुवार को लल्लू मुखिया ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। वहीं अब भूषण सिंह ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है। बता दें कि बाढ़ कोर्ट एरिया में विवेका पहलवान के घर पर फायरिंग करने के मामले में केस नंबर 295/19 दर्ज करते हुए भूषण सिंह को नामजद किया गया था। पुलिस ने भूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए कई बार छापेमारी की लेकिन वह उसे पकड़ने में असफल रहे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!