AIMIM की जीत पर बोले गिरिराज- इस नतीजे से बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा

पटना:
अपने बयानों के कारण अकसर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उपचुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने किशनगंज विधानसभा सीट पर ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रत्याशी की जीत पर बयान जारी किया है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के उपचुनाव में सबसे खतरनाक परिणाम किशनगंज से उभर के आया है। ओवैसी की पार्टी AIMIM जिन्ना की सोच वाले है ,ये वंदे मातरम से नफरत करते है, इनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा हैं।
बिहार वासियों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। गौरतलब है कि बिहार में पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए जिसमें जदयू के कब्जे वाली चार में से दो विधानसभा सीट बांका जिले के बेलहर और सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में जीत का परचम लहराया है। वहीं जदयू केवल नाथनगर विधानसभा सीट पर ही जीत हासिल कर पाई है और किशनगंज विधानसभा सीट से ओवैसी की पार्टी AIMIM की बिहार में एंट्री हुई है।