RJD प्रत्याशियों द्वारा किए गए नामांकन से कांग्रेस नाखुश

पटना
बिहार में राजद के द्वारा आज राज्यसभा की 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। राज्यसभा सीट के नामांकन से कांग्रेस नाखुश दिखाई दे रही है। इस पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बयान जारी किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने बातचीत की है।
ऐसा कोई मुद्दा नहीं है। यह शीर्ष नेतृत्व का फैसला है, उसके बारे में कुछ नहीं कहना है। कांग्रेस से अखिलेश सिंह को राज्यसभा भेजा। हर बार हम लोग कांग्रेस को साथ लेकर चले हैं। वहीं अमरेंद्रधारी सिंह को राजद के ही किसी नेता द्वारा नहीं पहचाने जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अमरेंद्रधारी सिंह सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। साथ ही उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार सरकार के मंत्रियों को कितने लोग जानते हैं?