बिहार सरकार ने बाढ़ से 2700 करोड़ के नुकसान का किया दावा

बिहार सरकार ने बाढ़ से 2700 करोड़ के नुकसान का किया दावा
Spread the love

दरभंगा
बिहार में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केन्द्रीय टीम दरभंगा में स्थिति का आकलन कर रही है। बिहार सरकार ने 2700 करोड़ रुपए के नुकसान का दावा किया है। इसके चलते स्थितियों का जायजा लेने केंद्रीय टीम बिहार पहुंची है।
जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि जिले में 14 जुलाई को आई अचानक बाढ़ से हुयी जानमाल की क्षति का आंकलन करने के लिए आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय केन्द्रीय टीम शुक्रवार की देर शाम दरभंगा पहुंची। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्यों में संयुक्त सचिव रमेश कुमार गौडा, जल शक्ति के निदेशक मुकेश कुमार, वित्त विभाग के निदेशक भारतेन्द्र कुमार सिंह, चावल विकास के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह, भूतल परिवहन विभाग के आर पी सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के एच.के.मीणा, रामचंद्र डूडा एवं ऊर्जा मंत्रालय के उप निदेशक लव कुश कुमार शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि इन अधिकारियों की पहली टीम मनीगाछी, तारडीह एवं घनश्यामपुर प्रखंड जबकि दूसरी टीम बिरौल एवं तीसरी टीम सिंहवाड़ा प्रखंड में भम्रण कर बाढ़ के कारण हुयी गृह क्षति, फसल क्षति के अलावा ध्वस्त हुईं सड़कों का आंकलन कर इसकी रिपोर्ट केन्द्र सरकार को देगी। केन्द्रीय टीम में अधिकारी एवं तकनीकी विभागों के विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय टीम जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी भी लेंगे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!